किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
कन्नौज, मई 2 -- थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। रोहली चौकी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के घर से लापता होने पर परिजनों ने शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। रोहली चौकी प्रभारी शिव किशोर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कठमुल्लापुर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी सनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.