जौनपुर, दिसम्बर 7 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के अपहरण का आरोपित कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अपहरण, दुराचार समेत पास्को एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के पवई थानांतर्गत खेमीपुर गांव निवासी शशिकांत उर्फ महादेव बिंद पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के अपहरण, दुराचार और पास्को के तहत दस जून को मामला दर्ज किया गया था। तब से पुलिस उसकी खोज-बीन में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम चिरैया मोड़ से प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपित का चालान कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ़्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक रामविलास, हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल, हिमांशु सिंह अन्य

हिं...