किशोरी के अपहरण का आरोप, एफआईआर
आरा, जून 23 -- गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी बिहिया। निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अपहृता के पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपहरण का आरोप, एफआईआरघटना का विवरण बताया जा रहा है कि पीड़ित ने बताया है कि उनकी 17 वर्षीया पुत्री बीते 26 मई को घर के सामने गलियारा में हवा खाने बैठी थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां पता लगाने पर भी उसका कुछ सुराग नहीं मिला। पिता को गांव के ही लोगों से जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को गांव के ही एक युवक के साथ बिहिया में देखा गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.