किशोरी के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज
दुमका, जून 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।शादी की नियत से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में जरमुंडी के बोरगो गांव के एक युवक प्रेम कुमार के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी मुफस्सिल थाना अन्तर्गत एक गांव की निवासी है। किशोरी के पिता ने बेटी के अपहरण करने की प्राथमिकी जरमुंडी के बोरगो गांव निवासी प्रेम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने बेटी के सकुशल बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई है। इधर, मुफस्सिल थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने के लिए गांव भी गई थी, पर वह वहां पर नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.