किशोरी के अपहरण करने का आरोप
हापुड़, मई 23 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले से घर से स्कूल गई 13 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी युवक ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस और परिजन किशोरी व आरोपी की तलाश में जुटे हुए हैं।थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 20 मई को रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। आरोप है कि तलाश के दौरान उसे पता चला कि मोहल्ले का ही विशाल उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। घटना के बाद परिजन में चिंता का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.