किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा
अमरोहा, अगस्त 19 -- अमरोहा। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने दोषी मानव को 10 साल जेल की सजा सुनाई तथा 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दोषी जमानत पर था, फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का था। यहां एक किसान का परिवार रहता है। 28 मार्च 2025 को किसान की 16 वर्षीय बेटी को क्षेत्र के ही गांव आसेपुर गांवड़ी निवासी मानव बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया था और आरोपी मानव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने विवेचना के दौरान मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.