किशोरी के अपहरणकर्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 17 -- दुलहूपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने नामजद तहरीर पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि नाबालिग पुत्री को बन्दीपुर अजोरपुर निवासी मुन्ना गौतम पुत्र बेचनराम ने बीते 13 जून को फोन करके गांव के बाहर बुलाया और अपनी मां प्रेमा देवी, बहन मोना और भाई राजकमल की मदद से अगवा कर लिया। थानाध्यक्ष जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बहला फुसलाकर किशोरी को भगाया, चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.