मिर्जापुर, मार्च 16 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 17 वर्षीया बेटी इंटर की छात्रा है। बीते 12 मार्च को घर से दो किमी दूर महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा में बोर्ड की द्वितीय पाली में परीक्षा देने के लिए निकली थी। शाम सात बजे तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान पता चला कि प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के किहुनी कला गाँव निवासी वीरेंद्र तिवारी उर्फ छोटू कालेज गेट से किशोरी को बाइक पर बैठाकर निकला था। उसके घर जाने पर पिता ने बताया कि बीते 12 मार्च से वह गायब है। मोबाइल भी बंद चल रहा है। लापता किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर किशोरी के अपहरण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.