मेरठ, मई 23 -- खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मामले में शनिवार पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले सात आरोपी जेल जा चुके हैं। खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी का 24 अप्रैल को अपहरण किया गया था। 25 अप्रैल को किशोरी की मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार मेरठ स्वाट टीम ने किशोरी को पानीपत से बरामद किया था। किशोरी के बयान के आधार पर अगवा और गैंगरेप के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शनिवार एक और आरोपी आकाश निवासी नयागांव धीरखेड़ा को पुलिस ने पांची पुल के गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। उधर, किशोरी के बयानों के आधार पर ढाबा संचालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि किशोरी क...