अलीगढ़, जुलाई 15 -- छर्रा (अलीगढ़), संवाददाता। छर्रा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में चौथे दिन सुधार हुआ है। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। हालांकि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस होश आने पर बयान दर्ज करने की तैयारी में हैं। इसके बाद पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएगें। बता दें कि कस्बा छर्रा के एक मोहल्ला निवासी 14 साल की किशोरी बीते शनिवार शाम को घर से सब्जी लेने गई थी। इसी बीच क्षेत्र के ही एक गांव निवासी किशन गोपाल पुत्र राजपाल व संजू पुत्र विजयपाल ने 50 रुपये और मोबाइल फोन दिलाने का लालच देकर उसे बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गए। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की हालत में सुधार, बयान दर्ज करेगी पुलिस वहां खुद शराब पीने के साथ किशोरी को भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किय...