रांची, अप्रैल 6 -- रातू, प्रतिनिधि। 23 दिनों से लापता राजनंदिनी की हत्या की जानकारी मिलते ही समस्त रातूवासियो में उबाल आ गया। जिसे देखो सभी पाठक परिवार के प्रति नाराजगी जता रहे थे। नाराजगी भी ऐसी कि अगर पाठक परिवार दिख जाता तो उत्तेजित ग्रामीण उन्हे भी जिंदा जला देते। अखबार में छपी खबर के बाद सोमवार सुबह से ही झखराटांड सहित पुरे रातू के लोगो में पाठक परिवार के प्रति जबरदस्त नाराजगी थी। झखराटांड स्थित आरोपी सुबोध पाठक के घर के बाहर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतका को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद हजारों की संख्या में शामिल ग्रामीणो ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च झखराटांड से निकल कर प्रखंड मुख्यालय होते हुए काठीटांड चौक तक गई। जहां पाठक परिवार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल आक्रोशित ग्रामीण हत्यारों की फांसी की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.