वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। बड़ागांव के इंदरपुर में 25 दिसंबर की देर शाम साइकिल से टकराने के मामूली विवाद में मारपीट के दौरान किशोर की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी दीपक यादव को एसटीएफ वाराणसी से बुधवार को गिरफ्तार किया। चौबेपुर के पलकहा निवासी दीपक यादव उर्फ कन्हैया उर्फ पहलवान को जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद यादव ने बताया कि चोलापुर के जमुनीपुर में इनामी अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर उप निरीक्षक अंगद सिंह यादव और विनय मौर्या टीम के साथ पहुंचे। मुखबिर की निशानदेही पर दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह मनबढ़ अपराधी है। इसके विरुद्ध मारपीट के दो मुकदमे पहले से चौबेपुर थाने में दर्ज हैं। घटनाक्रम के अनुसार 25 दिसंबर की शाम इंदरपुर का अभिषेक यादव अपने गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.