सुल्तानपुर, मार्च 30 -- सुलतानपुर। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में 10 साल पूर्व नाबालिक किशोरी से दुराचार का प्रयास और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट के जज नीरज श्रीवास्तव ने आरोपी रमेश कुमार को दोषी करार देकर जेल भेज दिया है। कोर्ट उसे तलब कर मंगलवार को सजा सुनाएगी। रमेश कुमार पुत्र कालिका प्रसाद यादव गौरीगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपूर मौजा के झलही गांव का निवासी है। उस पर साल 2016 में थाना क्षेत्र की एक में नाबालिक किशोरी का उत्पीड़न, दुराचार का प्रयास और हत्या कर देने के आरोप में परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। 10 साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे हत्या के आरोप में दोषी करार देकर सोमवार को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.