बांका, फरवरी 17 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के चान्दुआरी पंचायत अंतर्गत धावा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी खुश्बू कुमारी की संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को अपर थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं एफ एस एल टीम के पवन प्रजापति ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। जानकारी के अनुसार, मृतका खुश्बू कुमारी, पिता उमेश यादव, बीते शनिवार को अपने घर में दुपट्टा के फंदे से लटकी हुई पाई गई थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.