जमशेदपुर, मार्च 29 -- जुगसलाई कब्रिस्तान के पीछे जंगल में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय जंभी कुमारी की संदिग्ध मौत की जांच अब ठप पड़ती नजर आ रही है। मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने चुप्पी साध ली है, जिससे परिजनों में आक्रोश है। 17 मार्च की शाम जंभी कुमारी दूध लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। स्थानीय लोगों ने जंगल में पेड़ से लटकी किशोरी का शव देखा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न तो घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में तत्परता दिखाई और न ही संदिग्ध से पूछताछ की। पुलिस की ओर से यह बात सामने आई है कि जंभी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.