बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैंसड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक पर किशोरी को मानसिक रूप से परेशान करने तथा घटना के बाद शव का जल्द अंतिम संस्कार कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अप्रैल माह में किशोरी अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था。 यह भी पढ़ें- किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में युवक पर उत्पीड़न का आरोपमृतका के पिता का आरोप मृतका के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान करता था।...