बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बीती 9 मई की शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी देर रात तक वापस नहीं आई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा व्यापक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 9 मई की शाम लगभग पांच बजे घर से शौच के लिए बाहर गई थी। जब लंबे समय तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने पड़ोस से लेकर रिश्तेदारों तक हर जगह तलाश की, परंतु किशोरी का कोई अता-पता नहीं चला। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.