प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। 13 साल की किशोरी की मध्य प्रदेश के 38 साल के युवक से कराने के प्रयास में पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर उसके पिता सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में गिरफ्तार तीन महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया। जबकि तीन अन्य का चालान कर दिया। किशोरी से शादी करने वाला युवक यहां पहुंच ही नहीं सका था। शहर स्थित मां बेल्हादेवी मंदिर में मंगलवार को दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी की मध्य प्रदेश के 38 साल के युवक से किए जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की रीना यादव खोजबीन करने लगीं तो शादी टाल दी गई। रात में किशोरी को भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने इलाके के कीना का पुरवा से उसकी मौसी के घर से बरामद कर लिया। मामले में देररात जोगापुर के चौकीदार घनश्याम ने किशोरी के पि...