कन्नौज, अप्रैल 27 -- ठठिया थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को निचली गंग नहर में किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। एमा पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नयापुरवा गांव के सामने नहर में पड़े शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पहचान के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी की पहचान नहीं हो सकी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद नियमानुसार अज्ञात शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। वहीं, ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और हत...