गढ़वा, फरवरी 17 -- रंका। थानांतर्गत भदुआ गांव निवासी मुरारी चौधरी का 15 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत रविवार रात हो गई। मृतका की मां ने बताया कि बेटी के नहीं उठने पर वह सुबह जगाने गई। उस दौरान वह बिस्तर पर पड़ी थी। उसके बाद उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में सिर दर्ज की शिकायत की थी। खाना खाने के बाद वह सो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.