लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- भीरा थाना पुलिस ने एक किशोरी की मौत के मामले में प्रधान पुत्र सलमान उर्फ सुलेमान को गिरफ्तार किया है। यह घटना भीरा कस्बे में 13 जनवरी को हुई थी, जब किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने भीरा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुलेमान ने प्रेम प्रसंग के चलते उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। सुलेमान को घर से भागते हुए उनकी पत्नी और मोहल्ले के लोगों ने देखा था। भीरा थाना पुलिस ने प्रधान पुत्र सलमान उर्फ सुलेमान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.