किशोरी की मौत मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा, जुलाई 3 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता गांव में बुधवार को एक सूखे तालाब में घास के झुरमुट के बीच किशोरी के शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करने में जुटी हुई है । पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस शक के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ कर घटना की तह तक जाने में जुटी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता गांव निवासिनी सुधा (17) पुत्री दुखी का शव घर से आठ सौ मीटर दूर एक सूखे तालाब में घास के झुरमुट के बीच से गुरुवार सुबह बरामद किया गया था । मृतका के भाई आलोक ने बताया कि उसकी बहन सुबह शौंच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.