मोतिहारी, जनवरी 20 -- कोटवा। बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के बरकुरवा गांव के एक किशोरी की शनिवार रात हुए संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मुनिरका सहनी एवं गुलशन कुमार दोनों बरकुरवा के निवासी बताए गए हैं। इस मामले में स्थानीय चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जांच में बाधा नहीं पहुंचे इसलिए प्राथमिकी का पूर्ण विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताते है कि किशोरी ने आत्महत्या की थी जिसमें साक्ष्य छिपाने और साजिश करने के आरोप में उक्त दोनों की गिरफ्तारी की गई है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मालूम हो कि कि 17 जनवरी की रात पुलिस ने बरकुरवा गांव की 15 वर्षीय किशोरी का शव बोरी में बंधा हुआ कोटवा चवर से बरामद किया गया था। मौके पर एफएसएल की टीम और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.