गाजीपुर, अप्रैल 21 -- करंडा। थाना क्षेत्र के कटरिया ग्राम में बीते 15 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 16 वर्षीय नीशा विश्वकर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मिला। भाजपा वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने परिजनों से बातचीत करते हुए आश्वस्त किया कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने नीशा के पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी लिया। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में कानून का राज है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संबंधित उच्चाधिकारियों से नियमित संपर्क में हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.