कुशीनगर, जून 3 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के सुमही बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी की निजी गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद पीएमजेएवाई से आए मैसेज ने आयुष्मान कार्ड से होने इलाज में हो रही धांधली की पोल खोल दी है। पीड़ित ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा सीएमओ को शिकायती पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

घटना का विवरण सुमही बुजुर्ग गांव निवासी जयप्रकाश प्रजापति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी राजनंदनी की पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए आयुष्मान कार्ड से संबंधित गोरखपुर के शीतल केयर हॉस्पिटल में बीते 23 मई को भर्ती कराया था। 24 मई को रात्रि में आपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि आपरेशन के कई घंटे बाद में अस्पताल के स्टाफ से बेटी का हाल जानने का प्रयास किया तो बताया गया क...