औरैया, अप्रैल 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकसत्तापुर में 18 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अंजली पुत्री शिशुपाल सिंह शनिवार को घर के पास काम कर रही थी, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों को आशंका हुई कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। इसके बाद परिजन उसे झाड़फूंक के लिए इधर-उधर ले जाते रहे। हालत में सुधार न होने पर रविवार को उसे चिचौली स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहरीले कीड़े के काटने का प्रती...