प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई गांव के राम निरंजन पाल की 16 वर्षीया बेटी अंशिका पाल शुक्रवार को स्कूल से घर आई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा के पेट में दर्द होने पर घर वाले उसे स्थानीय निजी क्लीनिक में ले गए। लेकिन वहां से हालत ठीक नहीं होने पर उसे सैनिक अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अंशिका की मौत से घर में कोहराम मचा है। अंशिका एक भाई, दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसका शव अभी घर नहीं लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...