मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व हिन्दूसंगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम व एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया। आरोप था कि पुलिस किशोरी की बरामदगी में लापरवाही बरत रही है। धरने में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही किशोरी की बरामदगी का आश्वासन देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस लगातार किशोरी की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है। पांच दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड से एक किशोरी का दूसरे वर्ग के आरोपी मुदस्सिर ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की बरामदगी न होने पर मंगलवार को परिजनों व अन्य लोगों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर बरामदगी की मांग को लेकर धरना दिया। आरोप था कि पुलिस बरामदगी के प्रयास में लापरवाही बरत रही है। धरने में पहुंचे पुलिस अ...