पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम गूलरभोज निवासी नन्हीं देवी पत्नी खूबकरन ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि 8 फरवरी को दोपहर ढाई बजे गांव के ही राकेश उसके पिता सियाराम और किरण देवी ने उसकी नाबालिग़ पुत्री के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। मुकदमे की विवेचना महिला उप निरीक्षक अनु रानी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.