किशोरी की गला रेतकर हत्या के बाद युवक फांसी पर लटका
कानपुर, मई 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारु गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने किशोरी के घर में जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने घर आकर फांसी लगाकर खुद ने भी जान दे दी। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। सूचना पर सीओ डेरापुर, एसओ मंगलपुर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ सरैंया निवासी 25 वर्षीय युवक यशपाल पुत्र रामेश्वर अपने मामा सोनेलाल की मृत्यु के बाद से अक्सर यहीं रहने लगा था। बताया जाता है कि यशपाल का बगल के घर की 15 वर्षीय वर्षा के साथ प्रेम संबंध हो गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वर्षा के पिता सुभाष के गांव के प्रधान के घर गये थे, जबकि परिवार के लोग घर के बाहर थे। इसी बीच यशपाल उनके घर पहुंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.