आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा रसूलपुर गांव में दो दिन पूर्व प्रेमी के घर पर किशोरी ने फांसी लागकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वांछित किशोरी के प्रेमी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह कल्याणपुर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। रसूलपुर बेलकुंडा गांव निवासी लकी पुत्र करन निवासी नोना का गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। लकी चार माह पूर्व किशोरी को भगा लाया था। किशोरी के पिता ने पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए लकी के खिलाफ बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद लकी के परिजनों के साथ समझौता हुआ कि किशोरी को उसके परिजन सही सलामत अपने घर में रखेंगे। किशोरी के बालिग होने पर उसकी शादी करा दी जाएगी। रविवार की देर शाम किसी बात से नाराज ...