चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वादिया ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी की अश्लील फोटो बनाकर सुरौधा निवासी आनंद मौर्य ने वायरल किया है। इसके अलावा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...