किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा, फरसा लेकर दौड़ाया
कौशाम्बी, जून 24 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी का पड़ोसी युवक ने बदनियती से हाथ पकड़कर खींचा। उलाहना देने जाने पर उसे व उसके परिजनों को गाली देते हुए फरसा लेकर दौड़ाया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल इलाके की 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 22 जून की रात वह अपनी मां के पास सो रही थी। मध्य रात्रि के करीब शौच के लिए घर से बाहर निकली। इसी दौरान पड़ोसी संदीप कुमार मिल गया। उसने हाथ पकड़कर घसीटा। घसीटते हुए बदनियती से निर्जन स्थान पर ले जाना चाहता था। पीड़ित किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना से डरी-सहमी किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। भाई और मां के साथ वह उलाहना देने आरोपी के घर गई। इल्जाम है कि आरोपी संदीप ने अपने भाई दिलीप, कुलदीप और पिता फूलचंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.