रायबरेली, अप्रैल 27 -- ऊंचाहार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मतरौली के मजरा पूरे पासिन में एक 16 साल की किशोरी ने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मतरौली के मजरे पूरे पासिन में एक 16 साल की किशोरी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- घर में फंदे पर लटका मिला युवती का शव गांव मतरौली के मजरा पूरे पासिन निवासी हरकेश ने बताया कि रविवार सुबह घर में सब लोगों ने नाश्ता किया। इसके बाद सब अपने-अपने काम से निकल गए। इसी बीच उसकी बेटी कुसुम (16) घर क...