प्रयागराज, मार्च 20 -- हत्या की आशंका जताने पर प्रशासन ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर गंगा घाट पर दफन किशोरी के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। शनिवार को डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी ननकी देवी की 16 वर्षीय बेटी पूजा की 11 मार्च को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में मृतका की मां ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की हत्या की आशंका जताई। इस पर उच्चाधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को एसीपी थरवई अरुण पराशर व होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमा...