मेरठ, फरवरी 18 -- खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे पक्ष के दो युवकों ने एक किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर ले गए। पड़ोसी युवक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने बाइक सवारों का पीछा करना शुरू किया तो आरोपी किशोरी को रास्ते में फेंककर फरार हो गए। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। वहीं, सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग उठाई। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही किशोरी की मां की तहरीर पर एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर किसी कार्य से बाहर की तरफ जा रही थी। इसी बीच गांव का युवक सलमान उर्फ इमरान पुत्र सलीम अपने साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा और किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.