प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- देहात कोतवाली के मोहनगंज चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक गांव की किशोरी को दिलीपपुर के सोनाही का रहने वाला आशीष सिंह भगा ले गया था। आरोप है कि उसने किशोरी का फर्जी आयु प्रमाणपत्र बनवाकर उसे बालिग दिखाते हुए उससे शादी कर लिया। उसने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिया लेकिन बाद में उसकी अग्रिम जमानत खारिज हो गई। अब कोर्ट से उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी के साथ उसके भाई और रिश्तेदार मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकी दे रहे हैं। एसपी से शिकायत के बाद किशोरी की मां ने देहात कोतवाली में आशीष सिंह, अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.