किशोरी का फंदे से लटके मिले शव मामले में युवक पर केस
सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र महतनियां गांव निवासी मनीषा (13) पुत्री शिवकुमार लोटन कोतवाली क्षेत्र के खिरीडीहा गांव में अपने नाना राजाराम के यहां दो साल से रहती थी। उसके माता-पिता रोजी रोटी के जुगाड़ में मद्रास में काम करते हैं। वह कक्षा पांच की छात्र थी। बुधवार को परिजन खेत में गए थे और बड़ी बहन बकरी चराने गई थी। बहन वापस आई तो देखा कि उसकी छोटी बहन फंदे से लटकी है। उसने इसकी सूचना अपने नाना राजाराम को दी थी। गांव के ही एक युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लोटन पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव मृतका के नाना ने गांव के ही एक युवक पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.