उन्नाव, मार्च 15 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव के रहने वाले राजकुमार की 15 वर्षीय बेटी खुशी ने रविवार शाम अज्ञात कारणों के चलते पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। पिता राजमिस्त्री का काम करता है और घटना के समय काम पर गया हुआ था। जबकि मां खेत पर फसल की सिंचाई कर रही थी। शाम को घर पहुंची तो बेटी दिखाई नहीं दी तो खोजने लगी। तभी कमरे में पंखे के हुक से बेटी का शव लटकता देख होश उड़ गए। मृतका खुशी दो बहन और एक भाई शिवांशु के बीच सबसे बड़ी थी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी घटना की सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.