किशोरी का पीछा करने पर तीन पर मुकदमा
बरेली, मई 25 -- मीरगंज। नगरिया सादात की किशोरी शनिवार शाम घर से मीरगंज कम्प्यूटर कोचिंग के लिए जा रही थी। गांव के तीन लड़कों ने उसका दूर तक पीछा किया। गंदा गाना लगाकर इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया। किशोरी ने घर वालों को अवगत कराया। पुत्री को लेकर पिता थाने पहुंचे। पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज की लिया। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया तीनों आरोपी भी किशोर हैं। उनको गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- रात में शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए दरिंदे, तमंचे दिखाकर गैंगरेप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.