कानपुर, सितम्बर 24 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज में 17 वर्षीय किशोरी का निकाह कराने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत बेकनगंज पुलिस से की। पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम के तहत किशोरी के मामा-मामी और शादी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सामाजिक संस्था फ्रीडम फ्रम की कार्यकर्ता शालिनी वाल्टर की तहरीर के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी राजकीय बालिका गृह में थी। बाल कल्याण समिति के माध्यम से किशोरी को बेकनगंज में रहने वाले उसके मामा इरशाद अली और मामी दरकशा के संरक्षण में दिया गया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद मामी ने अपने भाई मो. शेखू से 10 मई 2026 को किशोरी का निकाह करा दिया। मामले की जानकारी होने पर संस्था ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान समिति के सामने संरक्षक के ...