बलरामपुर, अप्रैल 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद महराजगंज थाना पनियरा के एक गांव की महिला ने शुक्रवार को जनता दर्शन में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गोहार लगाई है। महिला ने 15 वर्षीय किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। एसपी विकास कुमार ने हरैया थाने की पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा है कि बलरामपुर जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम ठठरहिया का एक युवक मेरी 15 वर्षीय बेटी को शादी करने के लिए बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया है। मां ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लिया है। इसको लेकर परिवार में भय और चिंता का माहौल है। बेटी घर में रखे कुछ जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद से लगातार बेटी की तलाश हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.