अंबेडकर नगर, फरवरी 18 -- सैदापुर, संवाददाता। किशोरी के अपहरण के मामले में पहले जेल जा चुका आरोपित जमानत पर छूटने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जेल से बाहर आते ही उसने दोबारा किशोरी का अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है। बीते नौ फरवरी को वह रोज की तरह कॉलेज गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजन घबरा गए और अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौलिया गांव निवासी श्रवण कुमार किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपित पहले भी उनकी बेटी का अपहरण कर चुका है। उस समय पुल...