किशोरी का किया अपहरण, शिकायत
गंगापार, जुलाई 15 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेली रहती है। महिला के पति और बेटे रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। महिला का आरोप है कि विगत 12 जुलाई की रात को गांव का एक दबंग व्यक्ति उसके घर पहुंचा और बेटी को ले जाने लगा, जब महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया तो युवक ने डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर बेटी को जबरन उठा ले गया। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी के घर में शिकायत किया तो उसके परिवार वालों ने भी महिला को भला बुरा कहा और चुपचाप घर से चले जाने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को सूचना दी पुलिस आई और पूछताछ कर वापस चली गई। बुधवार को महिला ने घूरपुर थाने पहुंचकर आरोपी युवक और महिला को धमकाने वाले उसके परिजनों के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत एसओ घूरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.