जौनपुर, दिसम्बर 1 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय तीन युवक जबरन बाइक पर बैठाकर अपहृत कर लिए थे। आरोपियो ने दूसरे दिन रविवार को उसे उसके घर ले आकर छोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी साइकिल से मोढ़ैला स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में मोढ़ैला के पास रिश्तेदारी के ही तीन युवक पहुंचे और किशोरी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गए। जिन दो युवकों की पहचान हुई है, उनमें अंकित कुमार निवासी पियरी, थाना चौबेपुर, वाराणसी और सूरज कनौजिया निवासी उमरहा, थाना चौबेपुर, वाराणसी शामिल हैं। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों ने सभी संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.