किशोरी का अपहरण
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से विगत दिन पूर्व एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृत किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन दिया है जिसमें उसने कहा है कि उनकी पुत्री विगत दिन पूर्व दोपहर में घर से निकली थी परंतु शाम तक वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अंत में उसने गांव के ही चार लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.