हापुड़, जनवरी 28 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी का हरियाणा के युवक ने अपहरण कर लिया। परिजन ने संभावित स्थानों पर किशोरी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजन ने थाने ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह करीब नौ उसकी 16 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित और उसके परिजन ने पुत्री के मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश की। तलाश के दौरान पता चला कि हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना बल्लभगढ़ के गांव बहादुरपुर निवासी सोनू पीड़ित की पुत्री का अपहरण कर ले गया है। घटना के समय आरोपी द्वारा किशोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.