सुल्तानपुर, मार्च 29 -- भदैया,(सुलतानपुर) संवाददाता। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई और गलत हरकतें करने के बाद उसे घर के पास छोड़ दिया गया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने किशोरी को अगवा कर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके साथ ही उसके साथ अभद्रता भी की गई। बाद में आरोपी उसे उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने किशोरी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि उसी मामले के आरोपियों के परिजनों पर इस वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस ने प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.