किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जून 4 -- किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि हसीन उर्फ गोरिया, निवासी सालियर, रुड़की उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप लगाया था कि आरोपी ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी माधोपुर अंडरपास के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.