रामपुर, जनवरी 29 -- शाहबाद। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृता को भी बरामद कर लिया है। आरोपी करीब चार माह पहले किशोरी को ले गया था। तब से दोनों का कोई सुराग नहीं लग रहा था। आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 12 अक्टूबर 2025 को बंदार गांव निवासी रोहताश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसका नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। पुलिस तभी से आरोपी और अपहृता की तलाश कर रही थी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इसी बीच पुलिस ने आरोपी पर पच्चीस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने रोहताश को शाहबाद-ढकिया मार्ग से गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.